hai tere saath merii vafaa mai.n nahii.n to kyaa
- Movie: Hindustan Ki Qasam
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Madan Mohan
- Lyricist: Kaifi Azmi
- Actors/Actresses: Raj Kumar, Vijay Anand, Priya Rajvansh
- Year/Decade: 1973, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
है तेरे साथ मेरी वफ़ा मैं नहीं तो क्या
ज़िंदा रहेगा प्यार मेरा, मैं नहीं तो क्या
है तेरे साथ मेरी वफ़ा ...
तेरे लिये उजालों की कोई कमी नहीं
सब तेरी रोशनी है, मेरी रोशनी नहीं
कोई नया चिराग़ जला, मैं नहीं तो क्या
है तेरे साथ मेरी वफ़ा ...
कुछ धड़कनों का ज़िक्र हो, कुछ दिल की बात हो
मुमकिन है इसके बाद, न दिन हो न रात हो
मेरे लिये न अश्क़ बहा, मैं नहीं तो क्या
है तेरे साथ मेरी वफ़ा ...
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar