haal tujhe apanii duniyaa kaa nazar to aataa hogaa
- Movie: Asha
- Singer(s): Kishore Kumar
- Music Director: C Ramchandra
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Kishore Kumar, Vyjayantimala
- Year/Decade: 1957, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
हाल तुझे अपनी दुनिया का नज़र तो आता होगा
नज़र तो आता होगा
मालिक तू भी इसको बना कर अब पछताता होगा
अब पछताता होगा
सच्चाई के महल ढेर हैं झूठ के घर आबाद
सोच के क्या रखी थी तूने दुनिया की बुनियाद -२
मुझको यक़ीं है दिल ही दिल में तू शरमाता होगा
तू शरमाता होगा
हाल तुझे अपनी दुनिया का नज़र तो आता होगा
नज़र तो आता होगा
नफ़रत इस दुनिया का तोहफ़ा उल्फ़त इक इल्ज़ाम
झूठ यहाँ की सुबह हक़ीक़त इस दुनिया की शाम -२
बोल तुझे क्या अपने किये पर तैश न आता होगा
तैश न आता होगा
हाल तुझे अपनी दुनिया का नज़र तो आता होगा
नज़र तो आता होगा