chandan saa badan cha.nchal chitavan
- Movie: Saraswati Chandra
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Indeevar
- Actors/Actresses: Nutan, Manish
- Year/Decade: 1968, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
चन्दन सा बदन चंचल चितवन
धीरे से तेरा ये मुस्काना
मुझे दोष न देना जग वालों - (२)
हो जाऊँ अगर मैं दीवाना
चन्दन सा ...
ये काम कमान भँवे तेरी
पलकों के किनारे कजरारे
माथे पर सिंदूरी सूरज
होंठों पे दहकते अंगारे
साया भी जो तेरा पड़ जाए - (२)
आबाद हो दिल का वीराना
चन्दन सा ...
तन भी सुंदर मन भी सुंदर
तू सुंदरता की मूरत है
किसी और को शायद कम होगी
मुझे तेरी बहुत ज़रूरत है
पहले भी बहुत मैं तरसा हूँ - (२)
तू और न मुझको तरसाना
चन्दन सा ...
Comments/Credits:
% Preetham Gopalaswamy (preetham@src.umd.edu) % Editor: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)