Browse songs by

chalii pii ke nagar ... more baa.Nke balam kotawaal

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


श : चली पी के नगर
अब काहे का डर
मोरे बाँके
हो मोरे बाँके बलम कोतवाल -२
को : चली पी के नगर अब काहे का डर
मोरे बाँके
हो मोरे बाँके बलम कोतवाल
श : हो मोरे बाँके बलम कोतवाल

श : अपने पिया की
को : अपने पिया की
श : मैं पटरानी
मारूँ नजरिया दिल होवे छलनी
को : मारूँ नजरिया दिल होवे छलनी
श : मेहंदी से हथेली है लाल
हो
को : मेहंदी से हथेली है लाल
मोरे
हो मोरे बाँके बलम कोतवाल
श : हो मोरे बाँके बलम कोतवाल

श : बन के दुल्हनिया मैं इतराऊँ
को : बन के दुल्हनिया मैं इतराऊँ
श : अब न किसी से आँख मिलाऊँ
को : अब न किसी से आँख मिलाऊँ
श : मोहे देखे ये किसकी मजाल
हो
को : मोहे देखे ये किसकी मजाल
मोरे
हो मोरे बाँके बलम कोतवाल
श : हो मोरे बाँके बलम कोतवाल

श : घर में बलम के
को : घर में बलम के
श : राज करूँगी
सास-ननद से मैं ना डरूँगी
को : सास-ननद से मैं ना डरूँगी
श : देवरा को में दूँदी निकाल
हो
को : देवरा को में दूँदी निकाल
मोरे
हो मोरे बाँके बलम कोतवाल
श : हो मोरे बाँके बलम कोतवाल

को : चली पी के नगर अब काहे का डर
मोरे बाँके
हो मोरे बाँके बलम कोतवाल
श : हो मोरे बाँके बलम कोतवाल

Comments/Credits:

			 % Song courtesy: http://www.indianscreen.com (Late Shri Amarjit Singh)
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image