Browse songs by

chaa.Nd ha.Nse duniyaa base roye meraa pyaar re

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


( चाँद हँसे दुनिया बसे रोये मेरा प्यार रे
दर्द भरे दिल के मेरे टूट गये तार ) -२
चाँद हँसे

( पलकों की छाँव तले अश्क़ों की आग जले
तेरी ख़बर पाऊँ कहाँ जाऊँ कहाँ बस न चले ) -२
रह न सकूँ राह तकूँ नैन गये हार

चाँद हँसे दुनिया बसे रोये मेरा प्यार रे
दर्द भरे दिल के मेरे टूट गये तार
चाँद हँसे

( बचपन की याद लिये होंठों पे फ़रियाद लिये
रोती हुई जाऊँ कहाँ मैं दिल-ए-बरबाद लिये ) -२
तू है कहाँ है तेरे बिना चैन है दुश्वार

चाँद हँसे दुनिया बसे रोये मेरा प्यार रे
दर्द भरे दिल के मेरे टूट गये तार
चाँद हँसे

Comments/Credits:

			 % Song Courtesy: http://hindi-movies-songs.com/
% Credits: Khwaja Khurshid Anwar Trust
% 	Irfan Anwar ( anwar06 at msn dot com )
% first song by NJ for KA
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image