bhuule bhaTake logo ... jay jay raam raghuraa_ii
- Movie: Nastik
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Chorus
- Music Director: C Ramchandra
- Lyricist: Pradeep
- Actors/Actresses: Nalini Jaywant, Ajit, Ulhas, Raj Mehra
- Year/Decade: 1954, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image
ल: भूले भटके लोगो बांधो प्रभू संग प्रीत
जिनके मन में राम बसत हैं उनकी हमेशा जीत
को: जय जय राम रघुराई -२
जय जय क्रिशन कन्हाई -२
जय जय राम रघुराई -२
ल: कौन छुयेगा उसकी परछाई रे -२
जिसको बचाने वाला साईं
सुनो रे भाई जिसको बचाने वाला साईं
को: जय जय राम रघुराई -२
ल: कितनी भँवर में फँसीं नौकायें -२
प्रभू ने किनारे लगाईं
सुनो रे भाई प्रभू ने किनारे लगाईं
को: जय जय राम रघुराई -२
जय जय क्रिशन कन्हाई -२
जय जय राम रघुराई -२
ल: जब अर्जुन पर संकट छाया
प्रभू ने सुदर्शन घुमाया
को: सुनो रे भाई प्रभू ने सुदर्शन घुमाया -२
ल: आ कठिन समय जब ब्रिज पर आया
प्रभू ने गोवर्धन उठाया
को: सुनो रे भाई प्रभू ने गोवर्धन उठाया -२
ल: सती द्रौपदी को भी बचाया
भरी सभा में चीर बढ़ाया
भक्त जनों की सब चिंतायें -२
प्रभू ने पल में मिटाईं
सुनो रे भाई प्रभू ने पल में मिटाईं
को: जय जय राम रघुराई -२
ल: कौन छुयेगा उसकी परछाई रे -२
जिसको बचाने वाला साईं
सुनो रे भाई जिसको बचाने वाला साईं
को: जय जय राम रघुराई -२
जय जय क्रिशन कन्हाई -२
जय जय राम रघुराई -२
ल: जब प्रहलाद को अगन में डाल
शीतल हो गई ज्वाला
को: सुनो रे भाई शीतल हो गई ज्वाला -२
ल: आ पी गई मीरा ज़हर का प्याला
विष अम्रित कर डाला
को: सुनो रे भाई विष अम्रित कर डाला -२
ल: मौत के मुँह से गज को निकाला
बालक ध्रुव को बन में सम्भाला
कोई नहीं जग में प्रभू जैसा -२
लिख गये तुलसी गोसाईं
सुनो रे भाई लिख गये तुलसी गोसाईं
को: जय जय राम रघुराई -२
ल: कौन छुयेगा उसकी परछाई रे -२
जिसको बचाने वाला साईं
सुनो रे भाई जिसको बचाने वाला साईं
को: जय जय राम रघुराई -२
जय जय क्रिशन कन्हाई -२
जय जय राम रघुराई -१२
ल: जय जय राम रघुराई -२
ल: जय जय राम