beqaraar karake hame.n yuu.N na jaaiye
- Movie: Bees Saal Baad
- Singer(s): Hemant Kumar
- Music Director: Hemant Kumar
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Waheeda Rehman, Biswajeet
- Year/Decade: 1962, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
(बेक़रार करके हमें यूँ न जाइये
आपको हमारी कसम लौट आइये ) - २
देखिये वो काली काली बदलियाँ
ज़ुल्फ़ की घटा चुरा न ले कहीं
चोरी चोरी आके शोख बिजलियाँ
आपकी अदा चुरा न ले कहीं
यूँ क़दम अकेले न आगे बढ़ाइये
आपको हमारी...
(देखिये गुलाब की वो डालियाँ
बढ़के चूम ले न आप के क़दम ) - २
खोए खोए भँवरे भी हैं बाग़ में
कोई आपको बना न ले सनम
बहकी बहकी नज़रों से खुद को बचाइये
आपको हमारी...
ज़िन्दगी के रास्ते अजीब हैं
इनमें इस तरह चला न कीजिये
खैर है इसी में आपकी हुज़ूर
अपना कोई साथी ढूँढ लीजिये
सुनके दिल की बात ना मुस्कुराइये
आपको हमारी...
Comments/Credits:
% Credits: C. S. Sudarshana Bhat (cesaa129@utacnvx.uta.edu)