aapane yuu.N hii dillagii kii thii
- Movie: Mehndi Lagi Mere Haath
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Ashok Kumar, Shashi Kapoor, Nanda
- Year/Decade: 1962, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आपने यूँ ही दिल्लगी की थी हम तो दिल की लगी समझ बैठे
आपने भी हमें न समझाया आप भी तो हँसी समझ बैठे
आपको याद भला क्या रहता हम तो यूँ ही मिले थे राहों में
दिल हमारे में आप थे लेकिन हम न थे आपकी निगाहों में
क्या हुआ आपने न पहचाना और हमें अजनबी समझ बैठे
आपने यूँ ही ...
प्यार अपना तो एक तमाशा था और हम ख़ुद ही थे तमाशाई
आज दीवानगी हमें अपनी याद आई तो आँख भर आई
जल रहा था वो दिल हमारा ही हम जिसे चाँदनी समझ बैठे
आपने यूँ ही ...