aap aa jaa_e.N to ... duniyaa me.n aisaa kahaa.N sabakaa nasiib hai
- Movie: Devar
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Roshan
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Dharmendra, Sharmila Tagore, Devan Verma
- Year/Decade: 1966, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आप आ जाएँ तो दिल को क़रार आ जाए
दुनिया में ऐसा कहाँ सबका नसीब है
कोई-कोई अपने पिया के करीब है
दुनिया में ऐसा ...
दूर ही रहते हैं उनसे किनारे
जिनको न कोई माँझी पार उतारे -२
साथ है माँझी तो किनारा भी करीब है
दुनिया में ऐसा ...
चाहे बुझा दे कोई दीपक सारे
प्रीत बिछाती जाए राहों में तारे -२
प्रीत दीवानी की कहानी भी अजीब है
दुनिया में ऐसा ...
बरखा की रुत हो या दिन हों बहार के
लगते हैं सूने-सूने बिन तेरे प्यार के -२
तू है तो ज़िन्दगी को ज़िन्दगी नसीब है
दुनिया में ऐसा ...