aah ko chaahie ek umr asar hone tak
- Movie: Mirza Ghalib
- Singer(s): Suraiyya
- Music Director: Ghulam Mohammad
- Lyricist: Ghalib
- Actors/Actresses: Suraiyya
- Year/Decade: 1954, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आह को चाहिए एक उम्र असर होने तक
कौन जीता है तेरे ज़ुल्फ़ के सर होने तक
आशिक़ी सब्र तलब और तमन्ना बेताब
दिल का क्या रँग करूँ खून-ए-जिगर होने तक
हम ने माना के तग़कुल न करोगे लेकिन
खाक हो जाएंगे हम तुम को खबर होने तक
ग़म-ए-हस्ती का 'असद' किससे हो कुज़-मर्ग-ए-इलाज
शमा हर रँग में जलती है सहर होने तक
Comments/Credits:
% Transliterator: Rajiv Shridhar% Date: 04/06/1997