aag hai lagii hu_ii har taraf yahaa.N wahaa.N
- Movie: Swarg Narak
- Singer(s): Mohammad Rafi, Chorus
- Music Director: Rajesh Roshan
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Vinod Mehra, Tanuja, Sanjeev Kumar, Jeetendra, Shabana Azmi, Moushumi Chatterjee
- Year/Decade: 1978, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आग है लगी हुई
( आग है लगी हुई हर तरफ़ यहाँ वहाँ
जल रही है ये ज़मीं जल रहा है आसमाँ ) -२
आग है लगी हुई
दिल क्या है
काँच का खिलौना है
सप्न एक सलोना है
( दिल बड़ा नाज़ुक है ये टूट ना जाये कहीं
खेलते हैं दिल से जो ये ख़बर उनको नहीं ) -२
दिल गया तो क्या रहा दिल के साथ है जहाँ
जल रही है ये ज़मीं जल रहा है आसमाँ
आग है लगी हुई
चीज़ क्या है प्यार ये
इक दवा है यार ये
ये दवा कभी कभि ग़म का जाम बन गई
ज़िंदगी की हर सुबह एक शाम बन गई
रोशनी चली गई
रोशनी चली गई रह गया धुआँ धुआँ
जल रही है ये ज़मीं जल रहा है आसमाँ
डोर टूट जाती है
जोड़े गाँठ आती है
( शादी और ब्याह है रिश्ता ऐतबार का
सात जनम के वास्ते एक वादा प्यार का ) -२
एक पल में हो गये
एक पल में हो गये फिर भी लोग बदगुमाँ
जल रही है ये ज़मीं जल रहा है आसमाँ
( आग है लगी हुई हर तरफ़ यहाँ वहाँ
जल रही है ये ज़मीं जल रहा है आसमाँ ) -२